Landmine blast, five CRPF jawans injured – बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पांच जवान घायल हो गए हैं.

बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि सुकमा जिले के ताड़मेटला गांव के करीब बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के पांच जवान घायल हो गए हैं.

Newsbeep

सुंदरराज ने बताया कि सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था. जवान आज देर शाम जब ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया.

इस घटना में पांच जवान घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है. इधर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर है. इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here