lehenga vs saree: lifestyle lehenga vs saree which is the most demanding

1/6

लहंगा या साड़ी, क्या है सबसे बेस्ट

लहंगा और साड़ी दोनों ही एक नई-नवेली दुल्हन के लिए सबसे लोकप्रिय ऑउटफिट्स में से एक हैं। अधिकांश भारतीय दुल्हनों को देखा गया है कि वह अपने शादी के बाद के फंक्शन्स में भी लहंगे पहनने का ही मन बनाती हैं जबकि बॉलीवुड की कुछ बेब्स ने इस परिभाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। अनुष्का शर्मा -दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के रिसेप्शन में लहंगा न पहनकर एक खूबसूरत साड़ी को पहनने का मन बनाया, जिसे देख आज हर कोई उनके स्टाइल को कॉपी करने लग गया। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसे लुक्स जिन्हें देखकर आप हमें बताएं कि अपने पोस्ट वेड फंक्शन में क्या पहनना चाहेंगी।

2/6

अनुष्का शर्मा

अपने दिल्ली के रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई रेड एंड गोल्डन कशीदाकारी साड़ी में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने हेवी चोकर के साथ स्टाइल किया था।

3/6

दीपिका पादुकोण

दीपिका अपने बेंगलुरु और फर्स्ट मुंबई रिसेप्शन में खूबसूरत साड़ी में दिखाई दी थीं। हालांकि, दोनों ही वक्त दीपिका का लुक एकदम डिफरेंट था जो उन पर काफी सूट कर रहा था।

4/6

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक, एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे पहने थे, लेकिन उनके मुंबई रिसेप्शन वाले लहंगे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी जिसे अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था।

5/6

श्लोका मेहता

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत फैशननिस्टा में होती है। उन्होंने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना था वहीं रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई सीक्वेंस साड़ी पहनी थी।

6/6

ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने भी अपनी शादी के रिसेप्शन में गोल्डन रंग का लहंगा पहना था जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। अब आप हमें बताएं आप कौन सा लुक अपनाना चाहेंगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here