धमतरी में तेंदुए के हमले से दहशत, 2 दिन में 19 ग्रामीण घायल, गर्भवती महिला समेत 2 की मौत

धमतरी/छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के आमागांव क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, दो दिनों के भीतर तेंदुए के हमले में 19 ग्रामीण घायल हुए, जबकि गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।मृतकों की पहचान रामशिला मंडावी, निवासी बस्तर बुढ़रा क्षेत्र, केशकाल-कोंडागांव इलाके और प्रभु लाल, निवासी आमगांव, जिला धमतरी के रूप में बताई गई है।

तेंदुए के हमले में घायल लोगों का सिविल अस्पताल नगरी, जिला अस्पताल धमतरी और विश्रामपुरी व केशकाल के अस्पतालों में इलाज जारी है।घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लगातार हुए हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता बनी हुई है। तेंदुए को पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। घटना और वन विभाग की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here