lifestyle alia bhatt-ranbir kapoor love for fuchsia pink
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
…तो आलिया के इस रंग पर फ़िदा हैं रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फैशन और अपने स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह जो कुछ भी पहनती हैं कमाल की नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर अपनी लेडीलव को केवल एक ही रंग में ज्यादातर देखना पसंद करते हैं। जी हां, रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के ऊपर पिंक फ्यूशिया कलर बेहद पसंद हैं, तभी तो आलिया बार-बार इस रंग को पहने नजर आती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनकी वो तस्वीरें, जिन पर रणबीर सबसे ज्यादा फ़िदा हैं।
2/6
ऑफ-शोल्डर पैंटसूट
बॉस लेडी की तरह दिखने के लिए आलिया ने फ्यूशिया रंग के पैंटसूट को पहनने का ऑप्शन चुना। ऑफ-शोल्डर ब्लेज़र के साथ टॉप और फॉर्मल ट्राउज़र्स उनके इस लुक को काफी अट्रैक्टिव बना रहा था।
3/6
पेस्टल लहंगा
मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए पेस्टल फ्लोरल लहंगे में आलिया हर बार की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सटल मेकअप के साथ खुले बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
4/6
स्ट्रैपलेस पिंक बॉल गाउन
रेड कार्पेट पर अपने लुक को दूसरों से हटकर दिखाने में भला कोई एक्ट्रेस कैसे चूक सकती है? आलिया उन्हीं में से एक हैं। रेड कार्पेट इवेंट के लिए आलिया स्ट्रैपलेस पिंक बॉल गाउन में नजर आई थीं। सटल मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया।
5/6
पिंक जरी सूट
अपनी फिल्म ‘कलंक’ का प्रमोशन करने निकली आलिया इस दौरान पिंक हैंडमेड जरि एम्ब्रोडरी सूट में नजर आई थीं। मिनिमल मेकअप के साथ मेसी बन उनके इस लुक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
6/6
A लाइन ड्रेस
आलिया भट्ट यूं तो हर बार अपने इंडियन से लेकर वेस्टर्न अवतार में कमाल की लगती हैं, लेकिन A लाइन ड्रेस में उनका यह लुक एकदम शानदार है। सॉफ्ट मेकअप के साथ खुले बाल और ड्रेस से मैचिंग की पिंक हील्स उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
Source link