lifestyle lakme fashion week saiee manjrekar beauty steals the limelight from malaika arora and bipasha basu

1/14

सई मांजरेकर के आगे फीका पड़ा मलाइका का ग्लैमर, बिपाशा की अदाएं भी नहीं आईं काम

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन भी रैंप पर मॉडल्स के साथ बीटाउन सितारे भी नजर आए। इनमें बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल थे। हालांकि, रैंप पर जब सई मांजरेकर उतरीं तो उनकी खूबसूरती के आगे मलाइका और बिपाशा का ग्लैमर भी कम पड़ता नजर आया।

2/14

मलाइका बनीं शो स्टॉपर

मलाइका अरोड़ा फैशन डिजाइनर VARUN CHAKKILAM के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। यह पहली बार था जब वरुण ने लैक्मे फैशन वीक में बतौर डिजाइनर डेब्यू किया।

3/14

रेड लहंगे पर सिल्वर वर्क

मलाइका के ए-लाइन रेड लहंगे पर हेवी सिल्वर वर्क किया गया था। इस वर्क में फूल और पत्तियों की डिजाइन के साथ ही चिड़िया बनी दिखाई दी। नेट के दुपट्टे पर भी सिल्वर वर्क किया गया था।

4/14

गॉरजस लग रही थीं मलाइका

ब्लाउज को स्ट्रैप और स्वीटहार्ट नेक लाइन डिजाइन दिया गया था, जो मलाइका की ग्लैमरस इमेज को सूट कर रहा था। इसके साथ उन्होंने चोकर नेकपीस पहना था जो उनके लुक को कंप्लीट करता दिखा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मलाइका इस लुक में कितनी अच्छी लग रही थीं।

5/14

सई पर जा थमीं सभी की नजरें

हालांकि, जब डिजाइनर जोड़ी JIVIVA के लिए सई मांजरेकर रैंप पर उतरीं तो सबकी नजरें बस उन्हें देखती ही रह गईं।

6/14

कन्ट्रास्ट कलर का लहंगा-चोली

सई ने बेहद खूबसूरत क्रीम कलर का लहंगा और उसके साथ कन्ट्रास्ट मरून कलर का ब्लाउज पहना था।

7/14

लहंगे पर किया गया थ्रेड, पेंट आदि वर्क

लहंगे पर सीक्वंस वर्क, पेंट वर्क और बीड्स आदि का काम किया गया था जो उसे रिच डिजाइन दे रहा था। वहीं ब्लाउज पर बीड्स वर्क के साथ ही गोल्डन थ्रेड वर्क दिया गया था।

8/14

चुन्नी को रखा गया हल्का

इस रिच वर्क वाले लहंगे के साथ चुन्नी तो बहेद प्लेन रखा गया था। नेट के दुपट्टे पर हल्का ओवरऑल गोल्डन वर्क था और बॉर्डर पर सीक्वंस वर्क भी किया गया था।

9/14

सई का रॉयल लुक

सई के इस लुक के साथ कुंदन और पर्ल जूलरी मैच की गई थी जो उन्हें राजस्थानी और रॉयल जैसा लुक दे रहा था। इस लुक में सही मायनों में सई की खूबसूरती उभर कर आ रही थी।

10/14

बिपाशा-करण ने साथ किया रैंप वॉक

बात करें स्वीट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तो ये दोनों सितारे संजुक्ता दत्ता के लिए शो स्टॉपर बने।

11/14

साड़ी पर दिखा गोल्डन प्रिंट वर्क

बिपाशा ने बेहद सुंदर ब्लैक सिल्क साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन प्रिंट वर्क किया गया था। यह डिजाइन साड़ी को साड़ी को बेहद अट्रैक्टिव बना रहा था। वहीं ब्लाउज को लॉन्ग बेल स्लीव्स लुक दिया गया था।

12/14

कान में पहने मैचिंग डैंगलर्स

इस लुक के साथ बिपाशा ने मैचिंग हेवी डैंगलर्स पहने थे। वहीं बालों को जूड़े में स्टाइल किया गया था।

13/14

करण का स्टाइलिश लुक

करण सिंह ग्रोवर पत्नी की साड़ी के मैचिंग का स्टाइलिश कुर्ता-पजामा पहने दिखे।

14/14

करण लग रहे थे हैंडसम

उनके सिल्क कुर्ते और पजामे पर भी गोल्डन वर्क दिया गया था। इस लुक में करण काफी हैंडसम दिख रहे थे। (सभी फोटोज: योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here