lifestyle malaika arora and kareena kapoor spotted
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/9
करीना और मलाइका निकलीं बाहर, दोनों ने ही पहने थे नीले रंग के लिबास

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा को शनिवार को मुंबई में अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया। इन दोनों ने ही ब्लू कलर के कपड़े पहने थे। हालांकि, इनके कपड़ों के स्टाइल और रंग के शेड में जरूर काफी फर्क था। (सभी फोटो साभार: योगेन शाह)
2/9
बहन करिश्मा के घर पहुंचीं करीना

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंची थीं।
3/9
खूबसूरत ड्रेस में आईं नजर

इस दौरान करीना कपूर ने काफी खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। सिल्क की ड्रेस पर ब्लू और आइवरी कलर का कॉम्बिनेशन था।
4/9
बिशप स्लीव्स

बेबो की इस ड्रेस में बिशप स्लीव्स थीं, जो उसके स्टाइल को और बढ़ा रहा था।
5/9
फ्रंट स्लिट और गोल्डन फुटवेअर

करीना की इस आउटफिट में फ्रंट स्लिट भी थी। उन्होंने अपने कपड़ों के साथ गोल्डन कलर के स्लिपऑन फ्लैट्स पहने थे।
6/9
नन्हे तैमूर का भी दिखा स्टाइल

वहीं नन्हे तैमूर ने ऑरेंज टी-शर्ट, ब्लू जींस और वाइट स्नीकर्स पहने थे। साथ में उसने मास्क भी लगाया था, जिस पर कलरफुल प्रिंट था।
7/9
सलवार सूट में दिखीं मलाइका

वहीं मलाइका को काफी समय बाद सलवार सूट में स्पॉट किया गया। उनका सूट लाइट ब्लू ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन का था।
8/9
लॉन्ग स्लीव्स के कुर्ते में डीप वी नेकलाइन

मलाइका के कुर्ते में लॉन्ग स्लीव्स थीं। वहीं इसकी नेकलाइन डीप वी कट डिजाइन में थीं। कॉलर पोर्शन पर लगी वाइट लेस, उसे और हाईलाइट कर रही थी।
9/9
सिंपल सलवार और मैचिंग जूतियां

मलाइका ने इसके साथ सिंपल सलवार पहनी थी, जिसमें एंड्स पर डिजाइन था। वहीं उन्होंने अपने इस ट्रडिशनल लुक को जूतियों के साथ पूरा किया था।
Source link


