lifestyle pakistani actress iqra aziz was trolled for wearing wedding dress inspired by priyanka chopra shaadi lehenga
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
शादी के लहंगे के कारण ट्रोल हो गई थी ये पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस, जानें वजह

शादी के दिन खास दिखने के लिए हर दुल्हन बहुत जतन करती है। परफेक्ट मेकअप से लेकर जूलरी और लहंगे तक के लिए वह महीनों पहले से रिसर्च करना शुरू कर देती हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस इकरा अजीज ने भी जरूर किया होगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके वेडिंग डे का लहंगा ही उनकी ट्रोलिंग की वजह बन जाएगा।
2/6
लहंगे के साथ पहनी गोल्ड की जूलरी

इकरा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से दिसंबर 2019 में शादी की थी। इस खास मौके के लिए उन्होंने बेहद खूबसूरत लाल लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड चोकर नेकलेस, लाइट वेट बैंगल्स और बालों में मांगटीका व झूमर लगाया था।
3/6
निकाह के लिए चुना फ्लेयर्ड लहंगा

निकाह के लिए तैयार किए गए इस लहंगे पर रेड थ्रेड से एम्ब्रॉइडरी और सीक्वंस वर्क किया गया था, जो उसे उसका रिच लुक दे रहा था। लहंगे में डबल फ्लेयर्ड डिजाइन थी, जो फॉल को और सुंदर बना रही थी।
4/6
पहले मिली तारीफ फिर…

दुल्हन बनी इकरा वाकई काफी खूबसूरत लग रही थीं और फैन्स ने इसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी की थी। हालांकि, कुछ लोगों को ऐक्ट्रेस का यह लुक कॉपी किया हुआ लगा।
5/6
इकरा हो गईं ट्रोल

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से मिलता-जुलता बताया। उन्होंने इकरा के लहंगे को भी पीसी के शादी के जोड़े से मिलता-जुलता बताया। यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों को मिलाकर फोटो बनाए और कंपेयर करते हुए इकरा को ट्रोल कर दिया।
6/6
कई लड़कियों का फेवरिट है प्रियंका का वेडिंग लहंगा

वैसे यह कहने में तो कोई हर्ज नहीं कि प्रियंका चोपड़ा का शादी का लुक था ही इतना खूबसूरत की कौन उसे फॉलो नहीं करना चाहेगा?
Source link


