lifestyle stylish tv serials looks is so fashionable
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब टीवी की बहुओं ने लगाया फैशन का तड़का
कई लोगों का मानना है कि भारतीय टीवी शो हमेशा हाइपर ड्रमैटिक और फैशन के मामले में बहुत पीछे रहे हैं। हालांकि बीते कुछ सालों में टीवी की बहुओं पर एक से बढ़कर एक फैशन फ़रमाया गया है, जो देखते ही देखते आम जनता के लिए स्टाइल का एक नया पैमाना बन गया। ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी की साड़ी हो या फिर ‘कसौटी जिंदगी की’ में कमोलिका का लहंगा, इनका स्टाइल आज के समय में हर किसी को खूब रास आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं छोटे पर्दे के सबसे स्टाइलिश धारावाहिकों की एक लिस्ट, जो फैशन के मामले में सबसे आगे निकले।
2/6
भाभी जी घर पर हैं
सबसे स्टाइलिश धारावाहिकों की सूची में एंड टीवी का सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ न हो, ऐसे कैसे हो सकता है। जी हां, इस सीरियल में अनीता भाभी की डिज़ाइनर साड़ियों से लेकर सूट्स का कलेक्शन एकदम कमाल का है।
3/6
कसौटी जिंदगी की
स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में भले ही हिना खान ने नेगेटिव किरदार निभाया हो लेकिन उनके द्वारा पहनी गई हर ड्रेस को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जी हां, हिना खान उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने अनुराग बासु की दुल्हनियां का किरदार निभाया था।
4/6
बेहद
हिंदी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ उनके सबसे हिट सीरियल ‘बेहद’ में देखने को मिला था जहां उन्होंने वैम्प के किरदार में अपने हर लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया।
5/6
ये हैं मोहब्बतें
स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में आपको एक से बढ़कर एक साड़ी, लहंगा और सूट देखने को मिल जाएंगे। भले ही इस सीरियल की जान दिव्यांका त्रिपाठी थीं, लेकिन अनीता हसनंदानी के ऑउटफिट्स की बात ही अलग थी।
6/6
नागिन
कलर्स टीवी का सबसे ड्रमैटिक सीरियल ‘नागिन’ में मौनी रॉय की साड़ियों ने हर किसी का ध्यान खूब खींचा। उनके द्वारा पहनी गई लाल साड़ी को हर किसी ने खूब पसंद किया।
Source link