lifestyle supermodel gigi hadid reveals inside pics of her new york apartment
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/10
मॉडल जीजी हदीद का 44 करोड़ का घर, इंडियन फैन्स के बीच वायरल हुईं फोटोज
सुपरमॉडल जीजी हदीद इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं, लेकिन उन्हें इस दौरान अपने न्यू यॉर्क के अपार्टमेंट की बहुत याद आ रही है। इस अपार्टमेंट को जीजी ने खुद डिजाइन करवाया था, जिसे कोरोना वायरस फैलने से पहले ही पूरा किया गया था। इस घर में रहने की बात करते हुए जीजी ने इनसाइड पिक्स शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@gigihadid)
2/10
2018 में लिया था अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स की मानें तो जीजी ने इस अपार्टमेंट को साल 2018 में खरीद था। इससे पहले सेम बिल्डिंग में मॉडल के पास एक और फ्लैट था।
3/10
44 करोड़ में खरीदा
पहले अपार्टमेंट के मुकाबले नए को ज्यादा बड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जीजी ने इसे जिस कीमत पर खरीदा था, वह प्राइस भारतीय रुपये में करीब 44 करोड़ होती है।
4/10
घर का एक-एक कोना खुद करवाया डिजाइन
जीजी हदीद ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने घर के हर हिस्से को खुद डिजाइन करवाया है। उन्होंने अपने इंटीरियर डिजाइनर को भी उनकी डिमांड्स समझने के लिए शुक्रिया कहा।
5/10
काम को पूरा होने में लगा एक साल
मॉडल ने बताया कि घर के बनने के प्रॉसेस को पूरा होने में करीब एक साल का वक्त लगा था।
6/10
घर में रहने की चाहत
प्रेगनेंट जीजी इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैन मलिक के साथ मां के फार्महाउस पर रह रही हैं। उन्होंने बाद में अपने न्यू यॉर्क होम में रहने की इच्छा जताई।
7/10
पूरे घर में दिखा जीजी का ब्राइट कलर प्रेम
सभी तस्वीरों में एक चीज जो समान लगती है, वह है ब्राइट कलर्स। चाहे लिविंग रूम हो, किचन हो या फिर मेकअप रूम, हर कमरे में जीजी ने ब्राइट कलर्स का यूज किया है।
8/10
हर कमरा है यूनीक
जीजी के इस अपार्टमेंट का हर कमरा यूनीक और एक-दूसरे से अलग है।
9/10
वुडन फ्लोरिंग
जीजी ने अपने पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया है।
10/10
कोजी बेडरूम
बेडरूम की बात करें, तो इसे देखकर ही यह अंदाजा लगाना आसन है कि जीजी ने इसे कोज़ी फील देने की कोशिश की है। हालांकि, इस कमरे में भी वह ब्राइट कलर्स को जोड़ना नहीं भूलीं।
Source link