LIVE:मन की बात में बोले पीएम मोदी-लॉकडाउन ने बदला नजरिया, पुलिस की भी हो रही तारीफ – Pm modi mann ki baat 64th edition address nation lockdown coronavirus live updates

  • महीने के आखिरी रविवार को होता है ये कार्यक्रम
  • ‘मन की बात’ के 64वें एडिशन में बोल रहे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित कर रहे हैं. आज अप्रैल महीने का आखिरी रविवार है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को ही प्रसारित होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया। जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है. हमारे किसान भाई-बहन को ही देखिये – वो इस महामारी के बीच अपने खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भूखा ना सोये.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में गली मोहल्लों में, जगह जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं. गरीबों के लिए खाने से लेकर राशन की व्यवस्था हो लॉकडाउन का पालन हो, अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल इक्वीपमेंट का देश में निर्माण हो-आज पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा, साथ साथ चल रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में people driven है.भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है. आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ मासिक रेडियो कार्यक्रम के 64वें एडिशन में लोगों के सामने पेश हो रहे हैं. जाहिर है कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है. इस वजह से छोटे दुकानदार, किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के सामने जीने-मरने का संकट आ गया है. ऐसे में उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इनसे जुड़े मुद्दे भी उठाएंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

शनिवार को पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों से आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने की अपील की है. उन्होंने लिखा, “इस बार के कार्यक्रम के लिए लोगों की तरफ से ढेर सारे सुझाव मिले हैं.”

बता दें, इससे पहले 63वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की वजह से देश के हालात को केंद्र में रखते हुए अपनी बात रखी थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया. पीएम मोदी ने एहतियातन यह फैसला लिया, जिससे देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिले.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 779 हो गई है और लगभग 25 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अच्छी बात ये है कि 5210 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here