LIVE: जाफराबाद के जवाब में बीजेपी नेता का धरना, मौजपुर चौराहा किया जाम – Delhi jafrabad caa protest bjp leader kapil mishra pro caa protest call

  • कपिल मिश्रा का ऐलान-जाफराबाद के जवाब में जाफराबाद
  • बीजेपी नेता ने कहा- दिल्ली में नहीं बनने देंगे दूसरा शाहीन बाग
  • शनिवार रात से जाफराबाद मेट्रो के नीचे CAA के खिलाफ प्रदर्शन

जाफराबाद में CAA के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं.  बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जाफराबाद प्रदर्शन के जवाब में वो अपने समर्थकों के साथ CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे.

मौजपुर चौराहे पर हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौजपुर चौराहे पर ट्रैफिक दोनों तरफ से बंद हो गया है. हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग मौजपुर चौराहे पर CAA के समर्थन में सड़कों पर बैठ गए हैं. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद हैं. धरने में मौजूद लोग We Support CAA का नारा लगा रहे हैं. मौजपुर चौक से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन है. यहां पर CAA के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे.

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार आधी रात से मुस्लिम महिलाएं CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. ये प्रदर्शनकारी महिलाएं शनिवार आधी रात को वहां पहुंच गईं और मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गईं हैं. इसकी वजह से यहां से मौजपुर और यमुना विहार जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है. इस वक्त न तो इस स्टेशन पर मेट्रो रुक रही है और न ही यहां से सवारी मेट्रो की सेवाएं ले पा रहे हैं.

बीजेपी नेता और दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मॉडल टाउन से बीजेपी कैंडिडेट रहे कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों को जाफराबाद पहुंचने को कहा है. उन्होंने ट्वीट किया, “आज ठीक तीन बजे – जाफराबाद के जवाब में जाफराबाद के ठीक सामने मौजपुर चौक की रेड लाइट पर CAA के समर्थन में  डंके की चोट पर हम लोग सड़क पर उतरेंगे आप सभी आमंत्रित हैं.”

पढ़ें- जाफराबाद के बाद दिल्ली के चांदबाग में भी सड़क बंद, CAA के खिलाफ उतरे लोग

जाफराबाद में प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. यहां पर दिल्ली पुलिस के जवान, महिला पुलिसकर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है. 

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here