
Parliament Monsoon Session 2020 Updates: राज्यसभा में हंगामा करने पर 8 विपक्षी सांसद निलंबित
विपक्ष के जोरदार हंगामे और विरोध के बीच रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक राज्यसभा (Rajya Sabha) में ध्वनि मत से पास हो गए. कृषि से जुड़ा तीसरा विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा. विपक्ष का दावा है कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या नहीं है और बीजेपी को मदद पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया है. किसान बिल पर कल राज्यसभा में हंगामा करने वाले आठ विपक्षी सांसदों को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, डोला सेन, राजीव साटव शामिल हैं. विपक्ष के कई सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया था. संजय सिंह और राजीव साटव महासचिव के सामने टेबल पर चढ़ गए थे. वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आसन के सामने रूल बुक लहराई थी.
एनडीटीवी संवाददाता के अनुसार, राज्यसभा की कार्यवाही को 11 बजकर 7 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. निलंबित सांसदों ने सदन से बाहर जाने से इनकार किया है.
एनडीटीवी के संवाददाता के मुताबिक, किसान बिल को लेकर राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे के चलते तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित कर दिया गया है. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें डेरेक ओ’ब्रायन (तृणमूल कांग्रेस), संजय सिंह (आप), राजीव साटव (कांग्रेस), के.के. रागेश (सीपीएम), सैयद नासिर हुसैन (कांग्रेस), रिपुन बोरा (कांग्रेस), डोला सेन (तृणमूल कांग्रेस), एलामरम करीम (सीपीएम) शामिल हैं.
Source link

