Lockdown के बीच मदद लेकर शहीद के घर पहुंची पुलिस, नम आंखों से मां ने कहा, Police reached martyrs house with help amid lockdown mother said this corona lockdown crisis | jashpur – News in Hindi

जशपुर में पुलिस जवानों ने शहीद परिवार की मदद की.

हाल ही में नक्सली हमले में शहीद जवान के घर सुकमा एसपी (Sukma SP) द्वारा भेजी गई मदद को लेकर भी टीआई पहुंचे और लॉकडाउन के दौरान पूरी मदद का आश्वासन दिया.

जशपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश और देश में पुलिस (Police) की कई छवियां सामने आई है. कहीं पुलिस लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर से बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपट रही है, तो कहीं गांधीगीरी के साथ नियमों के पालन करने की अपील कर रही है. न्यायधानी में तो पुलिस सड़कों पर गाना गाकर लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रही है. इन सबके बीच देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों के बीच जाकर जशपुर पुलिस के एक टीआई ने शहीद परिवारों की सुध ली और लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया. टीआई ने शहीद के परिवारों को राशन और दवाईयां भी मुहैया कराईं. इस दौरान हाल ही में नक्सली हमले में शहीद जवान के घर सुकमा एसपी (Sukma SP) द्वारा भेजी गई मदद को लेकर भी टीआई पहुंचे और लॉकडाउन के दौरान पूरी मदद का आश्वासन दिया.

 शहीद परिवारों को हो रही थी परेशानी

कुनकुरी थाना क्षेत्र में कई ऐसे शहीद है जिन्होंने देश की सेवा करते दुश्मनों से लड़ते अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जान न्योछावर कर दी. इनमें से कुछ ऐसे है जिनके परिवारों के आधार स्तंम्भ शहीद जवान ही थे, इनके जाने के बाद अब इस परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान इन्हीं परिवारों की मदद करने पहुंचे कुनकुरी टीआई विशाल कुजूर. उन्होंने शहीद परिवारों से मिलकर हर परिवार को एक महीने का राशन समेत अन्य जरूरत की चीजें दी. इस मुलाकात के दौरान कुछ शहीद परिवारों ने बताया कि गांव में रह रहे शहीद परिवारों के बुजुर्गों को लॉकडाउन के दौरान शहर से आने वाली दवाईयां उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ने सभी परिवारों को जरूरत की दवाईयां मंगवाकर दी.

शहीद परिवार तक जरूरत का सामान पहुंचाया गया.

 सुकमा एसपी ने भी भेजी मदद

हाल ही में सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 17 जवानों में से जशपुर के शहीद जवान अमरदीप खलखो कुनकुरी के हर्राडांड़ के निवासी थे. सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने शहीद परिवार के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद भेजी थी. इसे लेकर टीआई विशाल कुजूर जब शहीद के घर पहुंचे तो शहीद की मां की आंखें डबडबा गईं. उन्होंने कहा कि मेरा एक बेटा शहीद हुआ है, लेकिन अब मेरे पास हजारों अमरदीप हैं जो मेरा हमेशा ख्याल रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 2, 2020, 4:44 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here