लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने ये कवायद की गई है.
अब लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलने के लिए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में जन लॉकडाउन (Lockdown) किया जाएगी.
मालूम हो कि कल यानि बुधवार को जशपुर में जन लॉकडाउन होगा. जिले के किसी भी चौक-चौराहों में पुलिस और प्रशासन की टीम नहीं होगी. इस दौरान पुलिस ने जिले की जनता से घरों में ही रहने की अपील की है. साथ ही जनता जन लॉकडाउन को सफल बनाने की कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील भी की है.
जनता समझे अपनी जिम्मेदारी
जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि लॉकडाउन में जनता की अहम भूमिका होती है. जनता को अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी लॉकडाउन में समझनी चाहिए. जनता को उनके जिम्मेदारियों का अहसास दिलाने के लिए जन-लॉकडाउन रखा गया है ताकि हर नागरिक इस महामारी से निपटने में अपनी भूमिका समझे.

जशपुर में प्रशासन ने लोगों को घर पर ही रहने की अपील की है.
तो वहीं एसपी एसएल बघेल का कहना है कि जन लॉकडाउन में जनता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. पुलिस जन लॉकडाउन पर नजर रखेगी. जरूरत पड़ने पर पुलिस अपना काम भी करेगी. साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने जनता से लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की अपील की है. बिना किसी कारण के घरों से ना निकले की हिदायत दी है. निर्देशों का पालन नहीं करने वाले और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई भी कर रही है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: लॉकडाउन में ‘फरिश्ता’ बने किन्नर, मांगकर घर चलाने वालों ने ऐसे की मदद
Lockdown: राशन कार्ड नहीं होने पर भी मिलेगा अनाज, रायपुर नगर निगम ऐसे करेगी मदद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 3:39 PM IST