Lockdown 4.0: अब तक 11 स्पेशल ट्रेनों से 16 हजार 254 मजदूरों की होगी छत्तीसगढ़ वापसी!, Lockdown 4 16 thousand 254 migrant workers to return Chhattisgarh from 11 special trains | raipur – News in Hindi

रायपुर.  कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से सुरक्षा के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown 4.0) के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 विशेष ट्रेनों की सहमति दी है. लाकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है. सरकार का कहना है कि अब तक 11 स्पेशल ट्रेनों से 16 हजार 254 श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इन प्रस्तावित सभी ट्रेनों के लिए अनुमति प्रदान कर दी है. जैसे-जैसे अन्य राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी ट्रेनों का संचालन उसी तरीके से किया जाएगा.

सरकार का कहना है कि ट्रेनों में आने वाले श्रमिकों के लिए रेलवे मंडलों को अब तक कुल एक करोड़ 88 लाख रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है. इन स्पेशल ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकटापन्न और चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी का सिलसिला बीते 11 मई से शुरू भी हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले श्रमिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. स्पेशल ट्रेनों के पहुंचने पर राज्य के निर्धारित स्टेशनों में थर्मल स्क्रीनिंग, भोजन पानी तथा उन्हें अपने घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है.

अभी तक छ्त्तीसगढ़ पहुंची ये ट्रेन

ग्राम पंचायतों में इन श्रमिकों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं.  गांव पहुंचने पर इन सेन्टरों में श्रमिकों के रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है. प्रदेश के श्रमिकों को लेकर अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, नम्बूर विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर, अमृतसर पंजाब से बिलासपुर-चांपा, लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर के लिए तीन ट्रेन, और विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा सकुशल आ चुकी हैं. 18 मई को हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, रायपुर बिलासपुर चांपा, इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग बिलासपुर, रायपुर, और विरामगम अहमदाबाद गुुजरात से भाटापारा बिलासपुर, चांपा स्टेशन स्पेशल ट्रेनों का आगमन होगा.19 मई को मेहसाणा गुजरात से बिलासपुर-चांपा, दिल्ली से बिलासपुर, रायपुर एवं पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर ट्रेन, विजयवाड़ा आन्ध्रप्रदेश से दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर-चांपा, हैदराबाद-तेलंगाना-बिलासपुर-रायपुर दुर्ग-चांपा ट्रेन आएगी. 20 मई को पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, अमृतसर पंजाब से रायपुर बिलासपुर भाटापारा चांपा ट्रेन आएगी.

20 मई को बिलासपुर से भाटापारा रायपुर दुर्ग होते हुए हरिद्धार उत्तराखण्ड के लिए टेªन रवाना होगी. 21 मई को दरभंगा बिहार से चांपा बिलासपुर रायपुर दुर्ग, मुम्बई महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, जम्मू से बिलासपुर चांपा ट्रेन संभावित 20 या 21 मई को आएगी. 22 मई को बैंगलौर कर्नाटक से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, सतारा महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, अहमदाबाद गुजरात से रायपुर, भांटापारा, बिलासपुर, चांपा, देहरादून, हरिद्धार, उत्तराखण्ड, से रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, जम्मू से बिलासपुर ट्रेन संभावित 22 या 23 मई को पहुंचेगी. 23 मई को साबरमती अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर-चांपा. 24 मई को वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा.  25 मई को मेहसाणा गुजरात से रायपुर, भाटापारा,बिलासपुर-चांपा, 26 और 27 मई दोनों दिन वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 

230 साल पुराना धमतरी का ‘ब्रम्हतेंदू’, जानें क्यों वन विभाग रखता है खास ख्याल     

लॉकडाउन 4.0: Swiggy-Zomato से करें ऑनलाइन खाना आर्डर, रायपुर में लेफ्ट-राइट सिस्टम से खुलेंगी दुकानें    




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here