सरकार ने ऐतिहात के तौर पर सख्ती के निर्देश दिए हैं. सांकेतिक फोटो.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के फैलने के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन (Lockdown) की मियाद बढ़ा दी गई है.
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 19 मार्च को प्रदेश से धारा 144 लागू है. इसे अलग अलग चरणों में 19 मई तक लागू रखने का आदेश था. अब देश में लॉकडाउन फेज 4 के ऐलान के बाद 17 मई की देर शाम को राज्य सरकार ने प्रदेश में धारा 144 लागू रखने की मियाद 3 महीने के लिए बढ़ा दी है. बता दें कि धारा 144 लागू होने की स्थिति में किसी भी सार्वजनिक जगह पर 5 या उससे अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कोई सभा, प्रदर्शन की अनुमति भी नहीं होगी. धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी प्रदेश में की जा रही है.
सबसे पहले किया लॉकडाउन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सबसे पहले लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. 23 मार्च की रात 12 बजे से ही प्रदेश में लॉकडाउन लागू है. पहले चरण में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, लेकिन इसके बाद 25 मार्च से केन्द्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया, जिसके बाद अलग अलग चरणों में लॉकडाउन अब तक जारी है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं. अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 92 मामले सामने आए हैं. इनमें से 33 एक्टिव केस हैं.ये भी पढ़ें:
मुजफ्फरपुर में फिर सड़क हादसा, देखें- चलती बस से गिरते मजदूरों का लाइव Video
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 18, 2020, 11:43 AM IST