
West Bengal Lockdown News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
नई दिल्ली:
West Bengal Lockdown News: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 4 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 14 हजार 400 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. 31 जुलाई तक राज्य में न तो ट्रेनें चलेंगी और न ही मेट्रो सेवाओं को इजाजत होगी. इसके साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों को भी बंद ही रखा जाएगा. पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है.
Source link

