
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में चल रही बैठक (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
14 सितंबर यानी सोमवार से संसद (Parliament) का मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होना है. इससे पहले, रविवार को लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक चल रही है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. पार्लियामेंट एनेक्सी में हो रही बैठक में लोकसभा में किन मुद्दों, बिल और अध्यादेश पर चर्चा होगी इस पर आम सहमति बनाने की कोशिश चल रही है.
यह भी पढ़ें
बैठक में प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, टीआर बालू, के सुरेश, पिनाकी मिश्रा और राम मोहन नायडू शामिल हैं.
आज की बैठक में प्रश्नकाल (Question Hour) हटाने और शून्यकाल के समय को कम करने का मुद्दा उठ सकता है. सरकार का प्रश्नकाल को लेकर रुख स्पष्ट है और वह इसे बहाल करने के पक्ष में नहीं है जबकि विपक्षी पार्टियों के सांसद इसकी आलोचना कर रहे हैं. शून्यकाल के समय को 30 मिनट तक सीमित कर दिया गया है.
ये तय है कि विपक्ष की ओर से भारत-चीन विवाद, कोरोना वायरस और अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाया जरूर उठाया जाएगा. अब सरकार को तय करना है वह इन मुद्दों पर कैसे बहस कराती है. साल 2017 में देश की सुरक्षा का हवाला देकर मोदी सरकार ने डोकलाम पर चर्चा कराने से इनकार कर दिया था.
कोरोना महामारी से पैदा हुए संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस बार के मानसूत्र सत्र में प्रश्नकाल को जगह नहीं दी गई है. सरकार ने प्रश्नकाल हटाए जाने की वजह बताई थी, जिसके अनुसार प्रश्नकाल के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी मंत्रियों को सवालों से जुड़ी जानकारियां देने के लिए आते हैं. कोरोना संकट के दौरान लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए इस कदम को उठाया गया है.
Source link

