BJP मीडिया टीम के लोकेंद्र पाराशर को हटाया, आशीष अग्रवाल नए मीडिया प्रभारी

भोपाल। पिछले कई दिनों से राजनीतिक बदलाव की खबरों के बीच प्रदेश में बदलाव शुरू हो गए हैं। बदलाव की शुरूआत संगठन से हुई है। सबसे पहला और बड़ा मीडिया विभाग में हुआ है। सालों से भाजपा मीडिया प्रभारी रहे लोकेंद्र पाराशर को हटा दिया गया है, उन्हें प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है। उनकी जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उधर, छतरपुर की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री ललिता यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

योगेश ताम्रकर की जगह यादव को मिली जगह

आपको बता दें कि पहले योगेश ताम्रकार भाजपा उपाध्यक्ष थे, लेकिन उनके सतना महापौर बनने के बाद अब ललिता यादव को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

अभी यह संभाल रहे भाजपा मीडिया की कमान

भाजपा की मीडिया टीम के प्रवक्ता के तौर पर वर्तमान में मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, हितेश वाजपेई, राजपाल सिंह सिसोदिया, शशिकांत शुक्ला, गुप्ता दुर्गेश केसवानी, प्रहलाद कुशवाहा, पंकज चतुर्वेदी, सनव्वर पटेल, दिव्या राम डांगोरे, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, केपी यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, नरेंद्र सलूजा और नेहा बग्गा प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर दायित्व निभा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नए प्रवक्ताओं की भी नई नियुक्तियां भी जल्द शुरू हो जाएंगी।

बदलाव की सुगबुगाहट

भाजपा के सू़त्रों ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संगठन में और भी बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। वर्तमान मीडिया टीम में अभी प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी,विवेक तिवारी, दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा सह मीडिया प्रभारी हैं। जल्द ही इस टीम में भी बदलाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here