lotus roots nutrition value: Lotus Roots: पोषक तत्वों का खजाना होती है तालाब में उगनेवाली यह जड़ – health benefits and nutrition of lotus roots

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कमल ककड़ी और लोटस रूट्स को सब्जी, पकौड़े और स्नेक्स के रूप में खाया जाता है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में आनेवाली कमल ककड़ी के टेस्ट को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। किसी को इसका टेस्ट बहुत पसंद होता है तो किसी को बिल्कुल पसंद नहीं होता। लेकिन इसे खाने से हमारी बॉडी को बहुत अधिक फायदे होते हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है…



रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है


-हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमल ककड़ी में ऐंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए इसे अपनी डेली डायट में शामिल करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे मौसमी बीमारियों से लेकर डायबीटीज जैसी गंभीर बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं।

इन 5 तरीकों से फायदा पहुंचाता है सरसों के तेल में बना खाना

डायजेशन होता है दुरुस्त

-कमल ककड़ी में फाइबर्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये फाइबर्स हमारे डायजेशन सिस्टम को साफ करने और उसे स्पीडअप करने का काम करते हैं। क्योंकि इन्हें पचाना आसा होता है और इन रेशों की मदद से हमारी आंतों में जमा गंदगी को निकालना आसान होता है। जब हमारा पाचनतंत्र साफ होता है तो मेटाबॉलिज़म अपने आप ही बेहतर होने लगता है। इससे हम खुद को एनर्जेटिक फील करते हैं।

NBT

कमल ककड़ी खाने के फायदे

मोटापा करती है कम

-हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमल ककड़ी को अपनी डायट में शामिल करनेवाले लोग मोटापे का शिकार नहीं हो पाते। इसकी वजह है इनके अंदर छिपे फाइबर्स और मेटाबॉलिज़म को फास्ट करने की क्षमता। जिन लोगों का मेटाबॉलिज़म फास्ट होता है, उनमें फैट बढ़ने की संभावना ना के बराबर हो जाती है। क्योंकि पेट में जाने के बाद खाना जितनी जल्दी एनर्जी में कंफर्ट होता है, गैर जरूरी फैट इकट्ठा होने के चांस उतने ही कम होते जाते हैं।

Jackfruit: ‘वेज मीट’ है जैकफ्रूट! गजब है इसका स्वाद और गुण

विटमिन्स का खजाना

-न्यूट्रिऐंट्स से भरपूर कमल ककड़ी में विटमिन-बी और विटमिन-सी काफी मात्रा में होते हैं। इसमें पोटैशियम और आयरन भी काफी मात्रा में होते हैं। इससे हमारी स्किन और बोन्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। पोटैशियम हमारी बॉडी में सोडियम की मात्रा को रेग्युलेट कर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने का काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेश नॉर्मल रहता है और व्यक्ति को हाई बीपी की समस्या नहीं होती।

NBT

डायजेशन को बेहतर करती है कमल ककड़ी

तनाव कम करने में मदद करे

-कमल ककड़ी को खाने से हमें अपना स्ट्रेस लेवल मेंटेन रखने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोटस रूट्स में विटमिन-बी कॉम्प्लैक्स होता है जो पैरीडॉक्सीन कंपाउंड होता है और ब्रेन में न्यूरल रिसेप्टर्स से इंट्रैक्ट करता है। ये न्यूरल रिसेप्टर्स स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करते हैं। जिन लोगों को अक्सर सिर दर्द की समस्या रहती है या जिन्हें चिड़चिड़ाहट होती रहती है, ऐसे लोगों को कमल ककड़ी जरूर खानी चाहिए। क्योंकि इसे रेग्युलर बेसिस पर लेने से इन समस्याओं से निजात मिलती है।

बहुत स्वादिष्ट होती है केले के छिलकों की सब्जी, बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here