Madame Tussauds museum changed clothes of Trump’s statue after Biden’s victory | बाइडेन की जीत के साथ ही मैडम तुसाद म्‍यूजियम ने ट्रंप के स्‍टेच्‍यू में किया ये बदलाव, देखिए नया लुक

नई दिल्‍ली: लंदन में स्थित मैडम तुसाद वैक्‍स म्‍यूजियम (Madame Tussauds wax museum) ने जो बाइडेन (Joe Biden) के राष्‍ट्रपति चुने जाते ही राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के स्‍टेच्‍यू में बदलाव कर दिया है. अभी तक ट्रंप के स्‍टेच्‍यू में उनके राष्‍ट्रपति जैसे दिखने वाली सामान्य पोशाक थी लेकिन अब उन्‍हें गोल्‍फर के कपड़े पहना दिए गए हैं. 

जिस समय जो बाइडेन (Joe Biden) के 2020 चुनाव में अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के विजेता होने की घोषणा हो रही थी, तब ट्रंप वर्जीनिया के स्टर्लिंग में गोल्‍फ खेल रहे थे. 

ट्रंप का पसंदीदा खेल है गोल्‍फ 
मैडम तुसाद लंदन ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में ट्रंप की मोम की प्रतिमा की नए पोशाक में साझा की है. फोटो के कैप्शन में ये लिखा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) अब अपने पसंदीदा खेलों को ज्यादा वक्त समय दे सकते हैं, जिसमें गोल्‍फ निश्चित रूप से शामिल होगा. 

 

 

ये भी पढ़ें: जो बाइडेन को बधाई देने में पुतिन को संकोच, जानिए किसलिए उठे सवाल

बता दें कि 3 नवंबर के चुनाव के 4 दिन बाद शनिवार को व्हाइट हाउस को जीतने के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोटों की सीमा पार करते ही बाइडेन को विजेता घोषित कर दिया गया था. बाइडेन ने ट्रंप को 40 लाख से अधिक मतों से हराया है.

77 वर्षीय बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति-चुने गए हैं. वहीं बाइडेन के साथ मैदान में उतरीं कमला हैरिस पहली अश्‍वेत और भारतीय-अमेरिकन महिला हैं, जो उप-राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई हैं. 

LIVE TV
 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here