Madhav Kumar Nepal replaces KP Oli as Nepal Communist Party chief| [नेपाल की राजनीति में हलचल, प्रचंड ने केपी ओली को NCP चीफ के पद से हटाया

काठमांडूः नेपाल में मंगलवार को पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नीत खेमे ने केंद्रीय समिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) के अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की. इससे पहले ओली ने संगठन पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को पार्टी की आम सभा के आयोजन के लिए 1199 सदस्यीय नई समिति का गठन किया था. प्रचंड नीत खेमे ने केंद्रीय समिति की बैठक में वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल को सर्वसम्मति से पार्टी का दूसरा अध्यक्ष नियुक्त किया. प्रचंड पार्टी के पहले अध्यक्ष हैं.

केंद्रीय समिति की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा, ‘ पार्टी के नियमानुसार अब प्रचंड और नेपाल बारी-बारी से बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.’ काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट में शर्मा के हवाले से कहा गया, ‘ पार्टी के खिलाफ जाने के चलते ओली को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.’

ये भी पढ़ें-Karima Baloch PM Narendra Modi को मानती थी भाई, की थी Balochistan की आवाज बनने की गुजारिश

इससे पहले दिन में सत्तारूढ़ दल के दो प्रमुखों में से एक ओली ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी की केंद्रीय समिति के अपने करीबी सदस्यों के साथ बैठक के दौरान नई समिति की घोषणा की. ओली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आश्चर्यचकित करते हुए रविवार को राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश कर दी और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई. ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ के बीच सत्ता के लिए लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच यह कदम उठाया गया.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here