PSC टॉपर डिप्टी कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से भिड़ीं, कुछ को पीटा तो किसी ने खींच दी चोटी, कलेक्टर ने भी जड़ा तमाचा


मध्यप्रदेश के राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से नई नवेली डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भिड़ गई। उन्होंने कुछ लोगों के हाथ से तिरंगा झंडा खींचा तो कुछ को थप्पड़ भी लगाए। बीच बचाव और झूमाझटकी के बीच किसी ने उनकी चोटी भी खींच दी। इससे डिप्टी कलेक्टर भड़क गईं। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद था। (देखें वीडियो) घटना स्थल पर आई कलेेेक्टर ने भी एक को तमाचा लगा दिया। जिससे विवाद बढ़ गया।
प्रिया वर्मा 2017 बैच की डिप्टी कलेक्टर हैं। उनकी मेरिट में चौथी रैंक आयी थी। पुलिसिया तेवर वाली प्रिया का इससे पहले डीएसपी के लिए भी सिलेक्शन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here