Madhya Pradesh Congress command handed over to Congress leader Mukul Wasnik made state incharge – मुकुल वासनिक को सौंपी गई मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान, बनाए गए राज्य प्रभारी

मुकुल वासनिक को सौंपी गई मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान, बनाए गए राज्य प्रभारी

मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेता मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है. इससे पहले दीपक बावरिया मध्यप्रदेश के प्रभारी थे. मुकुल वासनिक को केरल,तमिलनाडु और पुदुचेरी के प्रभार के अलावा अब मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभार भी सौंप दिया गया. 

कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया ने महासचिव पद से स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था. वे मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे थे.  पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बावरिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को बावरिया की जगह पर नियुक्त किया है. 

बता दें कि मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से काफी समय तक लोकसभा सांसद और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी के भीतरी संकट के चलते कमलनाथ सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था.

पार्टी के ही विधायकों ने अपनी सरकार से हाथ खींच लिए थे. पार्टी के 22 विधायकों ने अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद कमलानाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था.

राहुल गांधी और रघुराम राजन की बातचीत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here