Madhya Pradesh Coronavirus: 142 new cases, 500 deaths – मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 142 नए मामले, मरने वालों की संख्या 500 पार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 142 नए मामले, मरने वालों की संख्या 500 पार

प्रतीकात्मक फोटो.

भोपाल:

MP Coronavirus: मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए. इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,724 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 501 हो गई है.

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के इंदौर में चार और भोपाल एवं हरदा में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.” उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 193 मौत इन्दौर में हुई हैं. उज्जैन में 67, भोपाल में 78, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 18, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है. बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं.”

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,069 निषिद्ध क्षेत्र हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here