Madhya Pradesh government recommended CBI to investigate the incident of rape and murder of a minor – मध्यप्रदेश सरकार ने नाबालिग से बलात्कार और हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की

मध्यप्रदेश सरकार ने नाबालिग से बलात्कार और हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की

12 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर दो पुरुषों ने बलात्कार किया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल 30 अप्रैल को मनुआभान टेकरी कोहेफिजा भोपाल में 12 वर्षीय लड़की के साथ घटित बलात्कार एवं हत्या की घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का मंगलवार को निर्णय लिया है.यह जानकारी मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा है कि बालिकाओं के साथ अपराध की घटनाओं में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जायेगी.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सीबीआई को राज्य सरकार की सहमति भेज दी गई है. राज्य सरकार ने इस घटना से संबंधित अपराध, अपराधों के उत्प्रेरण तथा साजिश संबंधी अनुसंधान की भी सहमति दी है. उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2019 को मनुआभान टेकरी कोहेफिजा भोपाल में नाबालिग बालिका के साथ हुए बलात्कार एवं हत्या के संबंध में थाना कोहेफिजा भोपाल में मामला दर्ज है. अधिकारी ने बताया कि अब राज्य सरकार ने इस अपराध की जांच सीबीआई को हस्तांतरित कर दी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here