हर बहन को बनाया जाएगा ‘लखपति’ बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार

* सीएम शिवराज सिंह ने कंटगी को दी ₹548 करोड़ की सौगात
* जबलपुर जिले के कटंगी में लाड़ली बहना सम्मेलन में की सहभागिता
* भिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर जिले के कटंगी पर सौगातों की बरसात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए ₹548 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां पर लाड़ली बहना सम्मेलन में सहभागिता भी की।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तौर पर सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश की हर बहन को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें लख​पति बनाया जाएगा। उन्हें समाज में ‘लखपति दीदी’ का दर्जा मिलेगा।

1 हजार राशि को जल्द बढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि केवल ₹1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपये महीने की जा रही है। राज‍नीति में महिलाएं सशक्त हों, इसलिए स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत नल से हर घर जल पहुँचाया जा रहा है।

युवाओं को हर महीने दे रहे 10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय नौकरियों में भर्ती करने के साथ-साथ स्‍व-रोजगार की कई योजनाएं मध्‍यप्रदेश में निरंतर चल रही हैं। युवाओं के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए हमने “मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ” योजना भी लॉन्च कर दी है। इसमें ट्रेनिंग के दौरान हर माह ₹8 से ₹10 हजार तक का स्टाइपेंड मिलेगा।

हर बच्चे को बेहतर देंगे सीएम राइज स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए हम प्रदेशभर में सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। यहां लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और प्ले ग्राउंड की व्यवस्था होगी। बच्चों को घर लेने व छोड़ने बस जाएगी।

बिना घर के नहीं रहेगा कोइ भी गरीब

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री आवासीय-भू अधिकार योजना के अंतर्गत नि:शुल्क पट्टा देकर भूखंड का मालिक बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here