मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मुंबई में आज प्रदेश को लगभग 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान और उसके बाद लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए प्रयासरत है।


