Madhya pradesh, Singrauli News: 2 Cargo Trains Collide at Singrauli in Madhya Pradesh, People Feared Trapped – मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनटीपीसी की 2 मालगाड़ियां टकराईं, 3 से चार लोगों के दबे होने की आशंका

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनटीपीसी की 2 मालगाड़ियां टकराईं, 3 से चार लोगों के दबे होने की आशंका

भोपाल:

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयले से लदी एनटीपीसी की 2 मालगाड़ी आमने-सामने टकराई गई हैं.  ट्रेन में फंसे लोगों को एनटीपीसी के कर्मिी कटर मशीन से निकालने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटना में ट्रेन के इंजन को काफी नुकसान पहुंचा है. बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है. मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी, कोतवाली थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन में कोयला भरा हुआ था और दूसरी ओर खाली वापस लौट रही थी. दोनों ही ट्रेनें उत्तर प्रदेश के रिहंद नगर के एनटीपीसी प्लांट के लिए कोयला सप्लाई के काम लगी हैं. 

I

r3ao10ug(घटना की तस्वीरें-1)
b7m15418(घटना की तस्वीरें-2)
48m3eea(घटना की तस्वीरें-3)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here