Madhya Pradesh Weather : अब दिन होने लगे छोटे और रात हो रही हैं बड़ी, इसलिए ठंडक बढ़ी

Madhya Pradesh Weather Update
Madhya Pradesh Weather Update

भोपाल। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान स्थिर हो गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस महीने के अंत तक हिल स्टेशन पचमढ़ी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कल भी पारा में गिरावट का दौर जारी रहा। एक से अधिक स्थान में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। इनमें छिंदवाड़ा, बैतूल, उमरिया, रीवा, मंडला और बालाघाट का मलाजखंड शामिल हैं। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर के नौगांव में 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। भोपाल के न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में हल्की बढ़त हुई, यहां पारा 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान टीकमगढ़ और दमोह में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा कई शहरों का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच भी बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, वातावरण में नमी बहुत कम हो गई है। इस कारण आसमान भी साफ बना हुआ है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब दिन छोटे और रात बड़ी हो रही हैं। इस वजह से भी धीरे-धीरे तापमान में कमी आने लगती है। धूप में चुभन कम होती है और शाम होते ही हवा ठंडी होने लगती है। प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छतरपुर जिले के नौगांव में 13 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट के मलाजखंड में 13.6, उमरिया में 13.9, मंडल में 14, छिंदवाड़ा में 14, रीवा में 14.4, बैतूल में 14, भोपाल में 17, ग्वालियर में 16, इंदौर में 17.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here