lifestyle bottega veneta maggi chappals noodle shoes
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
आपने कभी पहने हैं मैगी से बने सैंडल्स

वैसे तो खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए हम पर आप न जाने कैसी-कैसी चीजों को पसंद करते हैं, लेकिन तब क्या जब फैशन वर्ल्ड से जुड़ी टॉप ब्रांड्स भी ऐसा कुछ बना डालें जिन्हें देखकर हंसी कम और हैरानी ज्यादा हो। बीते कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही सैंडल्स की तस्वीर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आमतौर पर आपने Cork sandals, Vegan sandals, sandals for summer, Metallic sandals के नाम ही सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मैगी नूडल्स से बने सैंडल्स के बारे में सुना या देखा है।
2/6
लक्ज़री ब्रांड से है इनका नाता

जी हां, सही सुना आपने नूडल्स से बने सैंडल्स को इटैलियन लक्जरी फैशन ब्रांड बोटेगा वेनेटा (Bottega Veneta) ने अपने प्री-फॉल कलेक्शन 2020 के तहत लांच किया है।
3/6
जब डाइट प्राडा ने लिया आड़े हाथ

हालांकि इन सैंडल्स को देख हमारे मन में भी पहला ख्याल यही आया कि भला इन्हें कौन ही पहनना चाहेगा, लेकिन देखते ही देखते गंदी कॉपी करने वालों को ट्रोल करने वाले इंस्टाग्राम पेज ने इन्हें आड़े हाथों ले लिया।
4/6
मसाला पैकेट भी शामिल है या नहीं

इन सैंडल्स की तस्वीरें वायरल होते ही ट्रोलर्स ने इनकी तुलना मैगी नूडल्स के पैकेट्स से कर दी। जहां कुछ लोगों ने इनका जमकर मजाक उड़ाया तो कुछों ने मसाला पैकेट होने की भी डिमांड कर दी।
5/6
पहली बार नहीं है ये…

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फैशन ब्रांड्स को ऐसे मुंह की खानी पड़ी हो। इससे पहले भी काइली जेनर की कंपनी ऐसी फजीहत का सामना कर चुकी है।
6/6
क्या आप खरीदने के लिए तैयार हैं?

इस ब्रांड के जूतों की औसत कीमत को देखते हुए, इन स्वादिष्ट सैंडल्स पर आपको लगभग 1,350 डॉलर यानि 95,900 रुपए खर्च करने होंगे। (फोटो- Diet Prada)
Source link


