महाकाल सातवीं सवारी : जटाशंकर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

उज्जैन। श्रावन मास के सातवें सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी की शुरुआत में महाकाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया | बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया।

महाकालेश्वर मंदिर से शाम 3:30 बजे बाबा की पालकी का पूजन किया गया उसके बाद 4 बजे जटाशंकर स्वरूप में बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुंचेगी। जहां शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना होगी। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे।

शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ओनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकल रही सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर का है। दर्शन आज नाग पंचमी का पर्व भी है इसलिए लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल की सवारी देखने भी पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here