Mahant ram sundar das boycotts dharma sansad in Raipur after Kalicharan maharaj bad words over mahatma Gandhi

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद विवादों से घिर गई है. यहां महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज ने मंच से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. उनकी टिप्पणी का यहां घोर विरोध हुआ. गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर जबरदस्त नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि धर्म संसद अपने उद्देश्य से भटक गया है. मंच की गरिमा तार-तार हुई है. महापुरुषों को गाली दी गई. महंत रामसुंदर दास ने मंच से आयोजकों को भी फटकार लगाई. उन्होंने उसी वक्त धर्म संसद का बहिष्कार कर दिया.

गौरतलब है कि कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद मंच से ही गोडसे को नमन भी किया. वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम का टारगेट राजनीति से राष्ट्र पर कब्जा करना है. दो कब्जे हमारी आंखों के सामने 1947 में हुए, ईरान, ईराक. अफगानिस्तान पहले ही कब्जा चुके थे. राजनीति से पाकिस्तान और बांग्लादेश पर हमारे सामने कब्जा किया. कई साधु-संतों ने कालीचरण महाराज की टिप्पणी का विरोध करते हुए धर्म संसद का बहिष्कार किया.

कार्यक्रम में मौजूद थे कांग्रेस के कई नेता

गौरतलब है कि जब कालीचरण महाराज सम्बोधन दे रहे थे, उस वक्त कांग्रेस के नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं कहा. गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास और नगर निगम सभापति प्रमोद दूबे समेत कई कांग्रेस नेता भी यहां मौजूद थे. बीजेपी से नंदकुमार साय और सच्चिदानंद उपासने भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

आयोजकों ने किया खंडन

इधर धर्म संसद का आयोजन कर रहे नीलकण्ठ सेवा संस्थान के अध्यक्ष नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि धर्म संसद का आयोजन धर्म को लेकर चिंतन के लिए किया गया था लेकिन कालीचरण महाराज की ओर से कहे शब्द का वो खंडन करते हैं. साधु-संतों ने भी कालीचरण महाराज की टिप्पणी पर एतराज जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here