Maharashtra company claims Covishield trademark filed suit against SII – महाराष्ट्र की एक कंपनी ने ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क पर दावा किया

महाराष्ट्र की एक कंपनी ने ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क पर दावा किया

कंपनी 30 मई, 2020 से अपने उत्पादों के लिए इस ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करती आ रही है

पुणे:

पुणे की एक दिवानी अदालत ने मंगलवार को एक दवा कंपनी एवं विक्रेता की अर्जी पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (The Serum Institute of India) को नोटिस जारी किया. अर्जी में सीरम इंस्टीट्यूट को उसके आगामी कोविड-19 टीकाकरण में ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क या अन्य मिलते-जुलते नामों का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया गया है. 

यह भी पढ़ें

Read Also: SMS, आधार और डिजीलॉकर…कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी 10 खास बातें…

Newsbeep

नांदेड़ की कंपनी क्यूटिस बायोटेक ने सोमवार को अर्जी दायर करके दावा किया कि वह एंटीसेप्टिक, सैनिटाइजर, आदि अपने उत्पादों के लिए 2020 से ही ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रही है. वाद के अनुसार कंपनी ने 29 अप्रैल, 2020 में कोविशील्ड ट्रेडमार्क के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया था जो लंबित है और कंपनी 30 मई, 2020 से अपने उत्पादों के लिए इस ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करती आ रही है. 

Video: बच्चों को भी लगाई जा सकती है भारत बायोटेक की कोवैक्सीन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here