Mahathir Mohamad: Malaysian prime minister in shock resignation | कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का साथ देने वाले इस PM को देना पड़ा इस्तीफा, सामने आई ये वजह

कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा देश के सुल्तान को सौंप दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के हवाले से कहा, “महातिर मोहम्मद ने आज मलेशिया के प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा भेज दिया.”

94 वर्षीय प्रधानमंत्री का फैसला रविवार को यह जानकारी सामने आने के बाद आया कि उनकी पार्टी एक नई सरकार बनाने की योजना बना रही है, जिसमें उनके उत्तराधिकारी और पीपुल्स जस्टिस पार्टी (पीकेआर) के अध्यक्ष अनवर इब्राहिम बाहर होंगे. 

लाइव टीवी यहां देखें:-

इससे पहले, सोमवार को उपप्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल और अनवर इब्राहिम ने महातिर से उनके निजी आवास पर मुलाकात की.  पाकतान हरपन, या एलायंस ऑफ होप गठबंधन की मई 2018 में आम चुनाव में जीत के बाद महातिर प्रधानमंत्री के रूप में लौटे थे. वह गठबंधन के चार घटक दलों में से एक, पार्टी प्रीबूमि बेर्सटू मलेशिया (पीपीबीएम) के अध्यक्ष भी हैं. 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और महातिर के बीच दोस्ती गाढ़ी दोस्‍ती है. महातिर ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के समर्थन किया था.  इसके बाद भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती में थोड़ा तनाव उत्‍पन्‍न हो गया था. भारत ने मलेशिया से पाम ऑयल के ऑयल के कटौती कर दी थी. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक महातिर की पार्टी बेरास्तु ने साझा सरकार के गठबंधन को छोड़ दिया है.  लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.  विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने की कोशिशों के बाद ये फैसला लिया.  उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महातिर ने ‘मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा भेज दिया है. 

इनपुट आईएएनएस से भी 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here