उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे महेश परमार।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी सूची में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से महेश परमार को उम्मीदवार बनाया है। महेश परमार वर्तमान में उज्जैन जिले की तराना विधानसभा से कांग्रेस विधायक है। खास बात तो यह है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने भाजपा के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को हराया था।

अब कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के अनिल फिरोजिया लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। इसलिए यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है।कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए जो वादे किए थे उसे वह पूरा नहीं कर पाई है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, लाडली बहनाओं के खाते में ₹3000 और गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। इन्हीं सब वादा खिलाफी को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।

44 वर्षीय महेश परमार का राजनीतिक केरियर शासकीय माधव कॉलेज से शुरू हुआ। वर्ष 2005 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने, 2010 में दूसरी बार और 2015 में तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बने। 2018 में पहली बार तराना से कांग्रेस विधायक बने और अब 2023 में दूसरी बार कांग्रेस विधायक बने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here