mahira sharma copied dress alia bhatt: सस्ती ड्रेस के चक्कर में बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा को सुननी पड़ी खरी-खोटी

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा यूं तो पूरे सीजन एक से बढ़कर एक लुक में नजर आईं लेकिन शो से जाते-जाते उन्होंने अपने स्टाइल का पूरी तरह से कबाड़ा कर दिया।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सलमान खान का सबसे बड़ा कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ जब भी टीवी पर अपनी दस्तक देता है, तो घर में आए मेहमानों के स्टाइल से लेकर उनके अतरंगे पहनावे तक पर लोगों की कड़ी नजर होती है। वह किस मौके पर क्या पहनते हैं? कैसे दिखते हैं? यहां तक कि उन्होंने सीजन में रहते हुए कितनी बार अपने कपड़ों को रिपीट किया, इस सबका हिसाब जनता के पास होता है। ऐसे में आप अंदाज़ा उस बात का लगाइए जब आप जानी-मानी फैशननिस्टा के कपड़ों को यूं सस्ते में सिलाकर टीवी के सबसे बड़े शो में पहुंच जाएं।

हालांकि, आप सभी को यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी लेकिन जब हम आपको बताएंगे तो आपका यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सीजन 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा तो आप सभी को याद ही होंगी, जो आए दिन पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज़ गिल से भिड़ती हुई नजर आती थीं। यूं तो माहिरा ने पूरे सीजन एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को पहना, लेकिन शो से जाते-जाते उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। Big Boss के घर में हसीनाओं ने ही नहीं, इन मुंडों ने भी चलाया अपने स्टाइल का जादू

शो के फिनाले में जहां सभी कंटेस्टेंट काफी फैशनेबल लुक में नजर आए, तो वहीं माहिरा शर्मा एक ऐसा गाउन पहनकर पहुंची थीं, जिसे कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने पहना था। बात चलो फैशन फेस ऑफ की होती तो भी समझ में आती, लेकिन माहिरा का स्टाइल तो कॉपी करने के चक्कर में एकदम दगा दे गया। ऐसा इसलिए क्योंकि माहिरा शर्मा ने जिस ऑफ शोल्डर पाउडर ब्लू रंग के गाउन को पहना हुआ था, दरअसल वह असली के बजाए नकली था।

जी हां, दोनों एक्ट्रेसेस की आउटफिट्स में फर्क सिर्फ इतना सा था कि जहां आलिया की ड्रेस ब्लश पिंक कलर की थी तो वहीं माहिरा की ड्रेस को पाउडर ब्लू रंग में रिक्रिएट किया गया। जहां आलिया की ड्रेस को Lebanese फैशन डिज़ाइनर जॉर्जेस चक्र ने डिज़ाइन की थी जबकि माहिरा सीमा पटेल के ऑउटफिट में दिखाई दीं।

यही नहीं, कॉपी करने की हद तो तब हो गई जब माहिरा शर्मा ड्रेस तो ड्रेस, आलिया के मेकअप तक को कॉपी करने पर उतारू हो गईं। आइफा अवॉर्ड नाइट में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं आलिया ने इस दौरान ड्रेस में बने ऑफ शोल्डर लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए साइड में छोटी-छोटी चोटियों के साथ एक लॉन्ग ब्रैड बनाई हुई थी। वहीं, सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने चेहरे पर लटों से एक परफेक्ट लुक दिया हुआ था। बात करें माहिरा की तो उन्होंने भी आलिया की तरह ही अपने बालों को स्टाइल किया था। Bigg Boss के घर में इन कंटेस्टेंट ने पहने ऐसे कपड़े, जिन्हें देख छूट गई दर्शकों की हंसी

वहीं, नो एक्ससेरीज लुक को अपनाते हुए माहिरा ने इस ड्रेस को सिर्फ सिंपल स्टड्स की मदद से स्टाइल किया था। हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे कि माहिरा का फैशन सेंस गलत था, लेकिन यूं ड्रेस की ‘सस्ती कॉपी’ करना उनके फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया। यही नहीं, फैशन पोलिस के नाम से मशहूर डाइट सब्या ने तो माहिरा शर्मा को ‘गंदी कॉपी’ तक बता दिया था।

Web Title mahira sharma copied alia bhatt look on bigg boss 13 finale(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here