छतरपुर मध्य प्रदेश – उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी पर स्थित लहचूरा बांध पर आज बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे तीन युवक लहचूरा बांध घूमने आए थे। इसी दौरान तीन युवक नहाने के लिए पानी में उतरे और संतुलन बिगड़ने से एक युवक गहरे पानी में चला गया। साथी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।,सूचना मिलते ही यूपी की महोबकंठ थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पानी में बहाव और गहराई ज्यादा होने के कारण स्थानीय गोताखोरों ने कांटा डालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।,लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


