राजगढ़ में बड़ा हादसा: खदान के गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों समेत महिला की मौत

राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों और एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना क्रेशर मशीन के पास खुदी खदान की है, जहां करीब 25 से 30 फीट गहरे पानी में नहाने के दौरान तीनों डूब गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं लगने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।ब्यावरा थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here