दतिया: पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही स्कॉर्पियो वाहन से शराब की तस्करी कर रहे आरोपियों को थाना अतरेटा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा करीबन ₹4,61,160ध्- कीमती अवैध शराब एवं वाहन जब्त, आरोपी जेल भेजे गए एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब परिवहन किये जाने की सूचना पर गंभीरता को देखते हुए अतरेटा पुलिस टीम द्वारा तत्काल खमरोली तिराहा स्थित चिताई मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग की गई।
पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाही में जब्त मशरूका – 05 पेटी लाल प्लेन मदिरा, 07 पेटी सफेद मदिरा, 04 पेटी बीयर, कुल मात्रा रू 146 लीटर, कीमत रू लगभग ₹61,160ध्- कीमती है। इसके अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000ध्- है, को भी जब्त किया गया।
इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹4,61,160ध्- आंकी गई है। मौके से दोनों आरोपी 1. विकास पुत्र जसवंत सिंह लोधी, 2. सतेंद्र पुत्र अजब सिंह लोधी निवासीगण ग्राम रावपुरा, थाना गोरमी, जिला भिंड को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आदेशानुसार उन्हें जिला उप जेल सेवड़ा भेज दिया गया।


