जेपीएससी परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व अध्यक्ष को धांधली की थी जानकारी; मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी सीआईडी

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच के अनुसार, आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को कथित धांधली की जानकारी पहले से होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने और आरोपी अभय तिवारी व परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल को छूट देने के आरोपों की जांच की जा रही है।मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी अब पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे कथित मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। टीम परीक्षा प्रक्रिया में शामिल लोगों और एजेंसी की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here