बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) यूं तो अपने कातिलाना ड्रेसिंग सेंस से हर किसी को मात देती हैं लेकिन कभी-कभार एक्ट्रेस कुछ ऐसा पहन लेती हैं जिसके कारण उन्हें सरेआम फजीहत झेलनी पड़ती है।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

46 की उम्र में भी 26 साल की नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज भी अपने करियर के शुरूआती दौर जैसी ही दिखाई देती हैं, या यूं कहें कि बढ़ती उम्र को रोकने का नुस्खा सिर्फ मलाइका के पास है। वीजे-टर्न-एक्ट्रेस बनने तक मलाइका अरोड़ा ने यूं तो अपने ड्रेसिंग स्टाइल में कई बदलाव किए, लेकिन बॉडी-हगिंग सिल्हूट्स के लिए उनकी वॉर्डरोब में एक खास जगह है। ऐसे में बात चाहे अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट की हो या फिर रेड कार्पेट पर उन्हें वाहवाही लूटनी हो, मलाइका का स्टाइल हर बार देखने लायक होता है।
इस बात को भी नाकारा नहीं जा सकता कि जब से मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का हाथ क्या थामा, तब से जहां देखो वहां चर्चा बस इसी लवबर्ड्स की है। हालांकि, कई लोगों को उनके काम और निजी जिंदगी में खासी दिलचस्पी रही है, लेकिन हमारा तो पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर है, जिसने एक बार हमें फिर सोचने पर मजबूर कर दिया।
जी हां, बीते दिनों मलाइका अरोड़ा की फोटोज को स्क्रॉल करते हुए हमारे हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी जिसे देखने के बाद एक ही ख्याल आया कि इतनी फैशनेबल होने के बाद भी मलाइका आखिरकार ऐसे भद्दे कपड़े पहनने पर क्यों मजबूर हो जाती हैं। करीना कपूर की पक्की वाली फैन हैं दीपिका पादुकोण, कपड़ों से लेकर स्टाइल तक करती हैं ‘कॉपी’
अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बने रहने वाली मलाइका कुछ दिनों पहले सिटी आउटिंग के लिए ज़ारा की एक ओवरसाइज़ शर्ट ड्रेस में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने रेड बूट्स के साथ स्टाइल किया था। यही नहीं, इस ड्रेसिंग स्टाइल को अपनाते हुए मलाइका ने प्रिंट-ऑन-प्रिंट प्रवृत्ति पर भी हाथ आजमाया और एनिमल प्रिंट वाले जूते के साथ धारीदार वाइट एंड ब्लैक शर्ट को पहनने का मन बनाया।
हालांकि, फिटनेस फ्रीक (मलाइका अरोड़ा) ने अपने इस लुक को सिंपल रखते हुए बालों को उसे मेसी बन में स्टाइल किया था। लेकिन उनके फैंस को उनका यूं कमीज पहनना बिल्कुल पसंद नहीं आया।
जैसे ही मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं, वैसे ही जनता की आंखों में उनका यह स्टाइल चुभने लगा। कुछ लोगों ने जहां उनके इस ड्रेसिंग स्टाइल को फूहड़ बताया, तो कुछ ने मलाइका पर सीधा निशाना साधते हुए अर्जुन कपूर के कपड़े पहनने तक के कमेंट्स कर दिए। लंबी शर्ट और सिंपल सूट, स्टार वाइफ बनने से पहले ऐसे कपड़े पहनती थीं मीरा राजपूत
खैर, मलाइका के इस लुक को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री अब तक के सबसे खराब लुक में नजर आ रही थीं। जिस तरह से उन्होंने अपने लुक को स्टाइल किया था उसे देखकर ट्रोलर्स का भड़कना लाजमी है। वैसे आपका मलाइका की इस ड्रेसिंग के बारे में क्या विचार हैं? क्या आपको उनका यह लुक पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
रेकमेंडेड खबरें
आगरा: सेक्स रैकिट को बनाया हाईटेक, तीन फोन से यूं चलता था पू.. PM मोदी ने कहा, कैबिनेट के फैसलों से गरीबों और शहरी प्रवासिय.. ‘मेड इन इंडिया’ ऐप का बड़ा धमाका, करोड़ों बार हुआ डाउनलोड इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित हूं, क्या कोई दवा है जो मैं लि.. Suzuki Gixxer बाइक्स हुईं महंगी, जानें नई कीमत DU Postpones OBE: टला ओपन बुक एग्जाम, जानें नई डेट मेरे गर्भाशय में जबरदस्त दर्द होता है, क्या समस्या हो सकती ह.. पीरियड के आखिरी दिन पत्नी संग Sex किया था, तभी से रुक-रुककर .. स्पर्म काउंट अच्छा निकलता है, लेकिन मेरे Penis में सख्ती नही.. कैसे पता लगाया जाए कि डेंगू का बुखार है या कोरोना इन्फेक्शन .. CBSE सिलेबस से धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रवाद, नागरिकता, नोटबंदी.. राज्यपाल ने कोरोना वायरस से संक्रमित झारखंड के मंत्री एवं अन.. Vikas Dubey Latest News: मौत के डर से टीवी स्टूडियो में सरें.. गैस रिसाव मामला: BHU अस्पताल की लापरवाही, भर्ती मरीज जबरन डि.. झारखंड में मंत्री, विधायक समेत 116 और लोग संक्रमित
Source link