malaika arora and kareena kapoormatching t shirt: जब लोगों को खास मेसेज देने के लिए करीना और मलाइका ने पहनी थी मैचिंग टी-शर्ट – malaika arora and kareena kapoor dolce and gabbana matching white t shirt

ऐक्ट्रेस करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैशन को देखा जाए, तो उनमें कई समानता देखने को मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करती हैं। हालांकि, एक बार यह दोनों एक खास मेसेज देने के लिए मैचिंग टी-शर्ट पहनी नजर आई थीं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं। लॉकडाउन से पहले इन दोनों हसीनाओं को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता था। वहीं अब ये दोनों सोशल मीडिया और विडियो चैट के जरिए कनेक्ट रहती हैं। इन दोनों ही हसीनाओं की फैशन चॉइस भी शानदार है और वे अक्सर एक जैसे फैशन में भी नजर आती हैं। एक बार तो इन्होंने सिमिलर टी-शर्ट पहनकर लोगों को खास मेसेज दिया था।

करीना और मलाइका वाइट कलर की Dolce & Gabbana की टी-शर्ट में नजर आई थीं। इन हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ दोनों ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखने की कोशिश की थी। करीना ने जहां न्यूड मेकअप के साथ बालों को बन में स्टाइल किया था, तो वहीं मलाइका ने भी नैचरल टोन मेकअप रखते हुए बालों को लाइट वेवी लुक देकर उन्हें खुला रखा था।

NBT

मलाइका और करीना

करीना कपूर की ये सिंपल सी टी-शर्ट ही आपका बजट बिगाड़ने के लिए काफी है

इन टी-शर्ट्स पर महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के मुद्दे को उठाया गया था। करीना और मलाइका दोनों की ही टी-शर्ट्स पर लिखा था, ‘End violence Against Women’ यानी ‘महिलाओं के प्रति हिंसा का खत्म करें’। इसके बाद लाल कलर से हार्ट शेप और ब्रैंड का लोगो प्रिंट था।

NBT

मैचिंग टी शर्ट में मलाइका करीना

जब मलाइका अरोड़ा को देख लोग बोले, ‘इन्हें कोई पैंट दिला दो भाई, फटे कपड़ों में घूम रही हैं’

NBT

टी शर्ट पर लिखा था खास मेसेज

वैसे ये दोनों ही बालाएं इस तरह के मेसेज देने के लिए बिल्कुल सही फेस भी हैं, क्योंकि दोनों को ही अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है। ये दोनों सिलेब्रिटीज अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं और अगर कोई उन पर निशाना साधने की कोशिश करे, तो उन्हें भी ये करारा जवाब देने से कतराती नहीं हैं।

जब पति संग पार्टी में पहुंचीं करीना कपूर पर भारी पड़ गई थीं मलाइका

  • जब पति संग पार्टी में पहुंचीं करीना कपूर पर भारी पड़ गई थीं मलाइका

    करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस कमाल का है। इन दोनों को ही इसमें टक्कर देना दूसरी हसीनाओं के लिए काफी मुश्किल है। ये दोनों दोस्त तो जब आपस में भी हैंगआउट करती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे एक ही जगह दो फैशनिस्टा पहुंच गई हों। लेकिन जब बात हॉटनेस की हो, तो उसमें मलाइका का पलड़ा ज्यादा भारी होता दिखता है। ऐसा ही कुछ तब भी देखने को मिला था, जब करीना और मलाइका एक साथ पार्टी में पहुंचे थे।

  • स्टाइलिश कपल्स

    करीना कपूर अपने हबी सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर पहुंची थीं। इस दौरान इन कपल्स का स्टाइल बस देखते ही बन रहा था।

  • करीना की सिल्क ड्रेस

    करीना कपूर और मलाइका दोनों ही सिल्क ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं सैफ और अर्जुन कैजुअल वेअर में थे। करीना ने आइवरी कलर की पैंट्स और ब्लेजर टॉप पहना था, जिस पर ब्लू कलर का ओवरऑल माइक्रो प्रिंट था। इसे उन्होंने स्टाइलिश सैंडल्स के साथ मैच किया था।

  • काउन नेकलाइन ड्रेस में दिखी थीं मलाइका

    वहीं मलाइका इस दौरान सुपरहॉट लुक में नजर आई थीं। उन्होंने लाइट ग्रे कलर की स्पैगटी स्लीव्स की ड्रेस पहनी थी। इसमें फ्रंट पर काउट नेकलाइन थी और वेस्ट पर मैचिंग बेल्ट था।

  • मलाइका का बोल्ड लुक

    ड्रेस का सबसे सेक्सी पॉइंट उसका स्लिट डिजाइन था। यह थाई हाई स्लिट मलाइका के लुक को सुपर बोल्ड लुक दे रही थी।

  • मलाइका को टक्कर देना नहीं आसान

    मलाइका ने इस लुक को सिल्वर कलर के स्टलेटोज के साथ मैच किए थे। इस लुक को ऐक्ट्रेस ने स्ट्रेट हेयर और न्यूड मेकअप के साथ फिनिश किया था। तस्वीरों को देखने में यह कहने में कोई हर्ज नहीं लगता है कि इस डेट पर मलाइका अपनी फ्रेंड करीना पर स्टाइल के मामले में भारी पड़ गई थीं। (सभी फोटोज: योगन शाह)

Web Title malaika arora and kareena kapoor dolce and gabbana matching white t shirt(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here