Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर हैं जिन्हें इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक को बेहद स्टाइल के साथ कैरी करने के लिए जाना जाता है। भले ही मलाइका को कुछ समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है लेकिन ओटीटी और रेड कार्पेट पर उपस्थिति ही इस मुन्नी को फेमस करने के लिए काफी है। 36 वर्षीय अभिनेत्री मजेदार बीएफएफ होने के साथ-साथ स्टाइलिश सेलिब्रिटी मॉम भी हैं, जो अपने लुक्स के साथ कोई एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतरातीं।
हालांकि, वो बात अलग है कि कभी-कभी एक्ट्रेस का फैशन इतना वियर्ड होता है कि जो दूसरों के लिए कम बल्कि उनके लिए ज्यादा सिर दर्द बनता दिखाई देता है। हिट-एंड-फिट दिखने वाली मलाइका अरोड़ा के साथ भी इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वह इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करने के लिए मंच पर जा पहुंचीं। इस दौरान मलाइका एक ऐसी ड्रेस को पहने नजर आईं, जिसकी तुलना उन्होंने खुद पत्ता गोभी से कर दी। जब मलाइका अरोड़ा ने पहन ली ऐसी ड्रेस, कि ट्रोलर्स ने ‘कचरे के डिब्बे’ से कर दी तुलना
डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए इस बार मलाइका ने Wihlja की डिज़ाइन की हुई की मिनी ग्रीन रफल्ड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे Maneka Harisinghani ने स्टाइल किया था। मलाइका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने इस मिनी रफल्ड ड्रेस के साथ Viange Vintage के कलेक्शन से ब्लैक चैनल स्टड्स भी डाले हुए थे।
यही नहीं , मलाइका ने ब्लैक स्टॉकिंग्स और ब्लैक पंप्स के जरिए अपने ओवरऑल लुक को कम्पलीट किया। वहीं, एक नजर डालें इस ड्रेस पर तो मलाइका की कमर बीचों-बीच एक ब्लैक बेल्ट बंधी हुई थी, जो ड्रेस में बने रफल्ड को उभारने का काम बहुत अच्छे से कर रही थी। जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार एकदम नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा
खैर, जैसे ही मलाइका इस इवेंट में पहुंचीं हर किसी ने उनकी तुलना पत्ता गोभी से कर दी। मलाइका की यह ड्रेस पत्ता गोभी का एक हाई फैशन एडिशन प्रतीत होता है। हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि मलाइका इस ड्रेस में हसीन नहीं लग रही थीं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस को खुद ही अपना स्टाइल सेंस हजम करने में समय लग गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार ट्रोलर्स ने नहीं बल्कि मलाइका ने खुद ही अपनी ड्रेस के मजे लिए।
मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस ड्रेस को बंद गोभी बता दिया। यही नहीं, एक मजेदार कैप्शन लिखते हुए मलाइका ने कहा-मैं बहुत गंभीरता से शाकाहारी हो रही हूं… #cabbagepatch #gogreen #stylishlyGreen #PattaGobi”.
हालांकि, जब भी स्टाइल सेंस की बात आती है तो हम मलाइका के इंस्टाग्राम हैंडल को खंगालने से पीछे नहीं रहते, लेकिन ऐसी ड्रेस को पहनने से तो हम भी बचना चाहेंगे। वैसे आपको मलाइका की यह ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें।
Source link