malaika arora hot gym look: lifestyle malaika arora again leave us impressed by her gym wear clothes

1/7

बहन अमृता के साथ मलाइका पहुंचीं जिम, स्टाइल कर देगा इंप्रेस

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फैशनेबल अंदाज सिर्फ रेड कार्पेट पर ही नहीं बल्कि जिम जाते हुए भी नजर आता है। इस स्टार के पास इतने जिमवेअर हैं कि उनके कपड़े भी रिपीट होते नहीं दिखते हैं। खैर, इस बार भी मलाइका नए लुक में नजर आईं, जो बेहद स्टाइलिश था।

2/7

Pyer Moss ने डिजाइन किए हैं ये जिम क्लोद्स

मलाइका ने इस बार जिम के लिए रीबॉक और डिजाइनर लेबल Pyer Moss के कलैबरेशन से बने स्पेशल जिमवेअर रेंज के कपड़े पहने थे।

3/7

टॉप का टर्टल नेक और क्रॉप स्टाइल

उनका टॉप टर्टल नेक स्टाइल में था, जिसमें फुल स्लीव्स थीं। इस क्रॉप टॉप में मलाइका अपने ऐब्स को भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।

4/7

रीसाइकल्ड मटीरियल से बनी हैं लेगिंग्स

इसकी मैचिंग में उन्होंने लोगो प्रिंट वाली लेगिंग्स को चुना था जो रीसाइकल्ड स्पैन्डेक्स और पॉलिएस्टर से बनी थीं।

5/7

स्लाइडर्स भी रीबॉक के

इसके साथ मलाइका ने रीबॉक ब्रैंड के वाइट कलर के स्लाइडर्स पहने थे। इन स्लाइडर्स में मलाइका अक्सर नजर आती हैं।

6/7

जूड़े में किया बालों को स्टाइल

वहीं बालों को उन्होंने जूड़े में स्टाइल किया था। यह हेयर को वर्कआउट में परेशानी बनने से बचाने के लिए परफेक्ट स्टाइल है।

7/7

ब्लैक ग्लासेस से लग रही थीं और स्टाइलिश

वैसे मलाइका इस लुक को और स्टाइलिश बनाते हुए ब्लैक ग्लास एविएटर भी लगी दिखीं। यह उनके लुक को और इम्प्रेसिव बना रहा था। (सभी फोटोज: योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here