malaika arora sheila ki jawani look: जब ‘शीला की जवानी’ लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा – malaika arora white shirt look was compared to katrina kaif sheila ki jawani white shirt outfit

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

मलाइका अरोड़ा न सिर्फ रेड कार्पेट बल्कि अपने कैजुअल हैंगआउट लुक्स के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें हमेशा ऐसे फैशन में देखा जाता है, जो दूसरों को भी स्टाइल इंस्परेशन देता दिखता है। हालांकि, एक बार यह बाला ऐसे स्टाइल में दिखाई दी, जिसे देखते ही मन में ‘शीला की जवानी’ सॉन्ग बज उठा।

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीस मार खां का गाना ‘शीला की जवानी’ सुपरहिट हुआ था। इस सॉन्ग में कटरीना कैफ अलग-अलग गेटअप में नजर आई थीं। इनमें से एक वाइट शर्ट लुक भी था। कैट ने शिमरी ओवरसाइज्ड वाइट शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने गले में लूज ब्लैक टाई भी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सीक्वंस वर्क वाले शॉर्ट्स मैच किए थे।

NBT

मलाइका और कटरीना का वाइट शर्ट लुक

जब मलाइका अरोड़ा के छोटे कपड़े देख लोगों ने मारा ताना, ‘बिकीनी ही पहन लेतीं’

कुछ ऐसा ही लुक मलाइका का भी नजर आया था। उन्हें भी ओवरसाइज वाइट बटन अप शर्ट में देखा गया था। कटरीना की तरह उन्होंने भी इसके ऊपर ब्लैक टाई लगाई थी और उसे लूज ही रखा था। हालांकि, इसके साथ मलाइका के शॉर्ट्स विजिबल नहीं थे। इस लुक को उन्होंने हाई हील्स और ब्लैक पर्स के साथ फिनिश किया था।

NBT

मलाइका का वाइट शर्ट लुक

मलाइका अरोड़ा के 10 लुक जो उन्हें ‘बुड्ढी’ कहने वाले ट्रोल्स के लिए ‘तमाचे’ से कम नहीं

मलाइका का लुक वाकई में कटरीना के सॉन्ग लुक से इतना मिलता-जुलता था कि जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आई थीं, वैसे ही लोगों ने उनकी ‘शीला की जवानी’ की कैट से तुलना शुरू कर दी थी। लोगों ने तो दोनों के कोलाज फोटोज बनाकर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे, जो देखते ही देखते वायरल हो गए थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here