कपड़ों के मामले में मलाइका अरोड़ा को जहां तारीफें मिलती हैं, तो वह बार-बार ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसा खासतौर से तब होता है, जब या तो वह बोल्ड फैशन चुनती हैं, या फिर ऐसे कपड़े पहनती हैं, जो लोगों को समझ में ही नहीं आते।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

मलाइका अरोड़ा फैशन के मामले में जबरदस्त हैं। फिट बॉडी होने के कारण उन पर सभी कपड़े बेहद अच्छे लगते हैं, जिसके लिए उन्हें तारीफें भी मिलती हैं। हालांकि, कभी-कभी उनका कपड़ों का सिलेक्शन फैन्स के लिए किसी बाउंसर बॉल की तरह हो जाता है। ऐसा ही तब हुआ था, जब मलाइका को रिप्ड जींस और क्रॉप टॉप में स्पॉट किया गया था। इसकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, तो लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर मलाइका ने यह लुक चुना क्यों?
यह तो सभी को याद होगा कि कुछ समय पहले रिप्ड जींस का फैशन चरम पर था। इस स्टाइल को ओवर द टॉप ले जाते हुए कुछ अदाकाराएं कुछ ज्यादा ही रिप्ड की हुई जींस पहने भी स्पॉट की गई थीं। इनमें से एक मलाइका भी थीं। एक आउटिंग पर वह ब्लू कलर की स्ट्रेटकट जींस में नजर आई थीं।
ग्रीन हाई स्लिट गाउन में स्टनिंग नजर आईं मलाइका अरोड़ा
इस डिस्ट्रेस्ड जींस में रिप्ड डिजाइन को जांघ के पूरे पोर्शन पर बनाया गया था। यह कुछ ऐसा था, जिससे वह रिप्ड कम और फटी हुई जींस ज्यादा लग रही थी। थाई पोर्शन का हिस्सा महज धागों और करीब एक-दो सेंटीमीटर चौड़े डेनिम फैब्रिक के सहारे टिका हुआ था। इतना ही नहीं इन बड़े-बड़े कट्स के कारण जींस की अंदर की वाइट पॉकेट्स तक नजर आ रही थीं। इस लुक को मलाइका ने सी-थ्रू वाइट टॉप, डेनिम जैकेट, ब्लैक बेल्ट और काले चश्मे के साथ मैच किया था।

लोगों को यह लुक इतना ज्यादा खराब लगा था कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा को बुरी तरीके से ट्रोल कर दिया था। एक यूजर ने लिखा था ‘जब ऐसा दिखना था, जींस ही क्यों पहनी’, वहीं दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया था ‘इन्हें कोई पैंट दिला दो भाई, फटे कपड़ों में घूम रही हैं’। वैसे मलाइका पर इन कॉमेंट्स या लोगों की राय का कुछ खास फर्क नहीं पड़ा था, क्योंकि वह इसी जींस में बाद में भी बार-बार नजर आई थीं।

जब एक साड़ी के कारण मलाइका अरोड़ा हो गई थीं ट्रोल
रेकमेंडेड खबरें
आगरा यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट पर बने थे टीचर, 1701 बेसि..
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए सॉन्ग
OnePlus 8 Pro की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स
ह्यूंदै वेन्यू का नया अवतार, जानें क्या है खास
BS6 Jawa Classic, Jawa Forty-Two सामने आईं, कम हुई पावर और ब..
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित हूं, क्या यह समस्या ठीक हो सक..
Adv: जूते, सैंडल, कपड़ों की रेंज, 30% तक छूट
आम्रपाली के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अगले साल जून तक 10 हजार..
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर परेशान करने वाली है अंकित..
टरकाती रही लखनऊ पुलिस, ऑनलाइन फ्रॉड केस में यूं ‘जेम्स बॉन्ड..
Sushant Singh Rajput Death: कल मुंबई में हो सकता है अंतिम सं..
Source link


