mamata banerjee breaks into a dance with folk artists then takes a dig at BJP later – देखें VIDEO: चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने किया डांस, फिर मंच से साधा BJP पर निशाना

कोलकाता:

West Bengal Assembly Elections 2021 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इन दिनों कुछ महीनों दूर रह गए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी की यहां पर जबरदस्त सक्रियता के साथ-साथ इस वक्त ममता बनर्जी पार्टी के बागियों का संकट भी देख रही हैं, लेकिन इसी बीच ममता एक संगीत कार्यक्रम में हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आईं. लोक कलाकारों के इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी जानी-मानी संथाली नृत्यांगना बसंती हेम्ब्रम के साथ डांस करती दिखाई दीं. 

यह भी पढ़ें

इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कई लोक कलाकारों को सम्मानित किया, जिसमें संगीतकार, गायक और नृत्य कलाकार शामिल थे. कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने संथाली डांसर बसंती हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया और उनके साथ डांस करती दिखीं. हेम्ब्रम उन्हें डांस स्टेप्स दिखाती नजर आईं. ममता बनर्जी उनके साथ मंच पर धीरे-धीरे पैर थिरकाती नजर आईं.

हालांकि, ममता यहां भी बीजेपी पर निशाना साधने से नहीं चूकीं. मंच से अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी पर हमला किया.

यह भी पढ़ें : अमित शाह को मुझे ढोकला ट्रीट देनी चाहिए, आंकड़े साझा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा

Newsbeep

कार्यक्रम में अपने छोटे संबोधन में बीजेपी का नाम लिए बगैर ममता ने कहा कि बंगाल को कभी भी गुजरात में नहीं बदला जा सकेगा. बीजेपी बार-बार बंगाल में अपने गुजरात मॉडल को लाने की बात कर रही है. बनर्जी ने कहा कि बंगाल ने ही राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देश को ‘जय हिंद’ का नारा दिया है. 

उन्होंने बीजेपी पर फिर ‘आउटसाइडर’ का टैग लगाते हुए कहा कि ‘एक दिन पूरी दुनिया बंगाल को सलाम करेगी. बंगाल की मिट्टी जीवन का स्रोत है. हमें इस मिट्टी को बचाना है. हमें इसमें गर्व करना है. ऐसा कोई नहीं है जो बाहर से आए और कह दे कि हम इस जगह को गुजरात बना देंगे.’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here