Man commits suicide in court after hearing the verdict in America| Terrorism के आरोप में दोषी करार दिए शख्स ने Court Room में रेत डाला अपना गला, मौके पर ही हुई मौत

वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में आतंकवाद (Terrorism) के मामले में दोषी करार दिए गए शख्स ने भरी अदालत में ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे देखकर सभी कांप उठे. कोर्ट ने आरोपी शख्स को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया था, इसके कुछ ही देर बाद उसने अपना गला रेत डाला. मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने शख्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

Plastic को बनाया हथियार  

अमेरिका के नॉर्थ डकोटा के फार्गो में हुई इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. मसलन, आखिर शख्स के पास नुकीला हथियार मिला कैसे? उसने पुलिस की मौजूदगी में यह खौफनाक कदम कैसे उठा लिया? इस घटना से पहले अदलात आरोपी के खिलाफ फैसला सुना चुकी थी और उसे दोषी करार दिया था. वहीं, यूएस मार्शल कार्लसन ने कहा कि शख्स के पास प्लास्टिक का कोई नुकील उपकरण था.

ये भी पढ़ें -Israel में फंसे Indian Researchers की मदद को आगे आया Cricket Club, सुरक्षित ठिकाने की तलाश में थे स्टूडेंट्स

Court में मौजूद थे Judge  

कार्लसन ने बताया कि जूरी ने अदालत कक्ष छोड़ दिया था, लेकिन अमेरिकी जिला न्यायाधीश पीटर वेल्टे, अदालत के कर्मचारी और अन्य घटना के समय वहीं मौजूद थे. कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी मार्शल ने कोर्ट रूम में उस व्यक्ति जान बचाने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए. उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

Court में कैसे आई नुकीली वस्तु? 

FBI के प्रवक्ता केविन स्मिथ ने बताया कि व्यक्ति को एक आरोप से बरी कर दिया गया था और दूसरे आरोप में दोषी पाया गया था. कोर्ट के फैसले के बाद शख्स को हिरासत में लिया जाने वाला था. स्मिथ ने कहा कि फैसला सुनने के बाद और जूरी के कोर्ट रूम से चले जाने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की. वह नहीं जानता था कि उस व्यक्ति को किस आरोप में दोषी ठहराया गया था. वहीं, अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच करके पता लगाया जाएगा कि वह नुकीली चीज कोर्ट रूम में किस तरह आई.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here