Man hosted Party with COrona Positive attendees dies from virus

नार्वे/नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनियाभर में तबाही मचा रहा है. ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग कोरोना को सिर्फ ‘झूठा डर’ बता रहे हैं. इन लोगों का मानना है कि कोरोना जैसा कोई वायरस है ही नहीं. ऐसे ही एक व्यक्ति की नार्वे में कोरोना से मौत हो गई लेकिन मरने से पहले वह कई लोगों की जान खतरे में डाल गया.

लगातार फैलाता था झूठ 

नार्वे के हंस क्रिस्चियन गार्डर नाम का व्यक्ति कोरोना (Corona) को लेकर लगातार झूठी और भ्रामक खबरों के कारण चर्चा में था. कोरोना न होने का दावा करते हुए उसने कुछ दिन पहले ही अपने घर पर दो पार्टी आयोजित कीं. इन पार्टियों में कई ऐसे लोगों को बुलाया गया जो कोरोना पॉजिटिव थे. इस वजह से कई लोगों में कोरोना संक्रमण फैल गया.

पुलिस को करनी पड़ी अपील

Newsinenglish.no के अनुसार पुलिस को जैसे ही इस पार्टी के बारे में पता चला एक प्रेस रिलीज जारी की गई. पुलिस ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि कितने लोगों ने इस समारोह में भाग लिया लेकिन सभी प्रतिभागियों से जल्द से जल्द एक कोरोना टेस्ट (Corona test) कराने के लिए कहा गया है.’

हफ्ते भर में ही मौत
गॉर्डर ने तमाम सोशल मीडिया चैनलों के जरिए कोरोना वायरस महामारी से संबंधित झूठी सूचनाएं फैलाईं साथ ही 2020 में अमेरिकी चुनाव को लेकर भी कई भ्रामक खबरें फैलाईं. 28, 29 मार्च को उसने समारोह आयोजित किया था और 6 अप्रैल को उसकी कोरोना से मौत हो गई.

अमेरिका की हालत बेहद खराब
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में इस समय Covid-19 केस 141.1 मिलियन से ऊपर हैं, जबकि 3.01 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं. CSSE के अनुसार, अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा 31,668,532 केस के साथ 567,217 मौतों वाला देश है. भारत में संक्रमण बेकाबू है. भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here